logo

बिहार में 4 सहेलियों ने खाया जहर, 1 की मौत; 3 गंभीर

ambulance.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनखेज मामला सामने आया है। यहां 4 सहेलियों ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जिससे एक की मौत हो गई है। बाकी तीन लड़कियों की हालत गंभीर है। फिलहाल तीनों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। चारों लड़कियां नाबालिग है। उन्होंने जहर का सेवन क्यों किया अबतक इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोग अस्पताल ले गए
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मामला औरंगाबाद के कुटुंबा प्रखंड की है। यहां की रहने वाली पूनम कुमारी, लकी कुमारी, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी ने रविवार को संडा बाजार गई थी। जहां उन्होंने सल्फास की गोली खा ली। जहां तबीयत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने तुरंत लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों की इसकी जानकारी दी गई। परिजन चारों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लकी मृत घोषित कर किया वहीं बाकी तीन का इलाज जारी है। बता दें कि चार में से दो लड़की सगी बहनें है। जिसमें से एक की मौत हो गई है। वहीं दो पड़ोस की रहने वाली है। 


चारों बाजार सामान खरीदने गई थी
परिजनों ने बताया कि चारों एक ही स्कूल में पढ़ती है। रविवार शाम चारों बाजार कुछ खरीदारी करने गई थी। थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि चारों जहर खाकर बेहोशी हालत में पड़ी है। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद आनन-फानन में हम वहां पहुंचे। प्राथमिक इलाज के चारों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, एक लड़की के पिता ने बताया कि जहर क्यूं खाई हैं, इसकी जानकारी नहीं हैं। मुझे सूचना मिली तो मैं सदर अस्पताल आया हूं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N